Saturday, October 29, 2016

परमात्मा की अमरवाणी


"युग सत्तर हम ज्ञान दिया, जीव न समझया एक !
गरीबदास घर-घर फिरे, वो धरे कबीरा भेख !!


सत्तर युग सेवन किया, किन्हें ना बूझी बात !
गरीबदास मैं समझावत हूँ, ये मोहें लगावें लात !!

कल्प कोटि युग बितिया, हम आये तिस बेर !
गरीबदास केशव सुनो, देन भक्ति की टेर !!

स्वर्ग मृत्यु पाताल में, हम पैठे कई बार !
गरीबदास घर-घर सजया, मार-मार कहै मार !!

हमरी जात अपूर्वी, पूर्व रेहन हमार !
गरीबदास कैसे जुड़े, इस पश्चिम के तार !!

हम हैं पूर्व ठेठ के, हम उतरे औघट घाट !
गरीबदास जीव दक्षिण के, यूँ न मिलती सांठ !!

जिन हमारी सीख लेई, काटूं जम जंजीर !
गरीबदास केशव सुने, ऐसे कहत कबीर !!

फिर बाज़ी विधना रचे, वे नहीं जीव आवंत !
गरीबदास सतलोक में, अमर पटा पावंत" !!

सत् साहिब जी!




बन्दीछोड़ सदगुरु रामपाल जी महाराज की जय हो!!

No comments:

Post a Comment