Wednesday, June 29, 2016

अथ ज्ञान परिचय

अथ ज्ञान परिचय
सद्गुरु दीन दयाल दियाला। नजरी है नजर निहाला।।
सतगुरु अगम भूमि से आये। निर्भय पद निज नाम सुनाये।।
कर हंसा प्रतीति हमारी। सतगुरु प्यारे नर और नारी।।
कोई बेटा बाप रु भाई। कोई मात पिता कुल दाई।।
कोई काका कै नाय बोले। कोई ताऊ से होय ओल्हे।।
कोई मामा भानिज भीना। जिसका तिस क्यों नही दीना।।
कोई दादा पोता नाती। चलते कोई संग ना साथी।।
कोई फुफसरा ननदोई। योह जूं का त्युं ही होई।।
कहीं पितासरा पति धारी। कही तायसरा बुझारि।।
कहीं जेठ जिठानी ख़समा। ये सभी हो गये भस्मां।।
कहीं भाभी देवर साली। इन नाते बड़ घर घाली।।
कहीं बहन भानीजी फूफी। याह फूटी गई भ्रम  कूपी।।
कहीं बेटा बहू भाई रे। समझे नाही अकली गई रे।।
ये है दोजिख के लपकुँ। देखो गुलरि के गपकू।।
योह नाता छारम् छारा। बूढे दरिया वार ना पारा।।
यौह चोरासी झक झोला। सब होंगे गोल मथोला।।
हम कारवान होय आये। महलो पर ऊंट बताये।।
बोले पादशाह सुलतानम्। तू रहता कहाँ दीवाना।।
दूजे क़ासिद गवन किया रे। डेरा महल सराय लिया रे।।
जब हम महल सराय बताई। सुलतानी कूँ तावर आई।।
अरे तेरे बाप दादा पड पीढ़ी। ये बसे सराय में गीदी।।
ऐसे ही तू चली जाई। यौह हम महल सराय बताई।।

जय बंदीछोड़ कबीर साहेब की जय
जय बंदीछोड़ गरीबदास साहेब की जय
जय स्वामी रामदेवानन्द महाराज की जय
जय बंदीछोड़ सत्तगुरू रामपाल जी महाराज की जय

No comments:

Post a Comment